लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में हिजाब पर लगेगी पाबंदी, बोले MP के स्कूल शिक्षा मंत्री- यह स्कूल के यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 16:27 IST

 स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए, परमार ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल के यूनिफॉर्म से संबंधित मुद्दों की जांच करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाना चाहिएः एमपी के स्कूल सिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमारपरमार ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जल्द जारी किए जाएंगेम्ध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिजाब स्कूल के यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है

भोपालः कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भी हिजाब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। परमार का यह बयान तब आया है जब कर्नाटक के उडुपी के महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में हिजाब पहनने को लेकर विवाद की हाईकोर्ट में सुनावई हो रही है। 

ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए

 स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि ड्रेस कोड को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। मीडिया के एक वर्ग से बात करते हुए, परमार ने मंगलवार को कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल के यूनिफॉर्म से संबंधित मुद्दों की जांच करेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या मध्य प्रदेश में हिजाब पर प्रतिबंध होगा, मंत्री ने जवाब दिया कि यह स्कूल के यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

स्कूल यूनिफॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जाएंगे

स्कूली शिक्षा मंत्री ने इस बाबत आगे कहा कि स्कूली शिक्षा को योजनाबद्ध तरीके से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। बकौल परमार- “ऐसी परंपराओं का पालन घर पर ही किया जाना चाहिए। हम स्कूली शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर मामले की जांच कराएंगे। विभाग स्कूलों में ड्रेस कोड पर काम कर रहा है ताकि छात्र अनुशासित रहें। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र के लिए जल्द ही स्कूल यूनिफॉर्म से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए जाएंगे।''

टॅग्स :Inder Singh Parmarmadhya pardeshKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज