लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवादः सड़कों पर जो चाहे पहनें छात्र पर स्कूल में ड्रेस कोड अनिवार्य, कर्नाटक के मंत्री ने कहा- सरकार हिजाब या केसरी के पक्ष में नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: February 9, 2022 15:19 IST

कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि सरकार दोनों के पक्ष में नहीं है। बकौल राजस्व मंत्री- छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को तय करने का अधिकार है कि वह क्या पहनेगीः प्रियंका गांधीजय श्रीराम व अल्लाहू अकबर, दोनों ही नारेबाजी रुकेंः शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदीकर्नाटक के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि इस राजनीति के पीछे कांग्रेस है

कर्नाटकः राज्य में छात्राओं द्वारा हिजाब पहनने पर विवाद के बीच राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बुधवार को कहा कि सरकार हिजाब या केसरी के पक्ष में नहीं है। कर्नाटक के मंत्री ने कहा कि सरकार दोनों के पक्ष में नहीं है। बकौल राजस्व मंत्री- छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे कांग्रेस है।

उधर, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हिजाब पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सरकार अनुशासन को प्राथमिकता देगी। हिजाब स्कूल ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इसे पहनना स्कूलों में प्रतिबंधित होना चाहिए। परंपराओं का पालन लोगों को अपने घरों में करना चाहिए न कि स्कूलों में। हम स्कूलों में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने पर काम कर रहे हैं।

महिलाओं को तय करने का अधिकार है कि वह क्या पहनेगी

बढ़ते विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, "चाहे बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है।" उन्होंने आगे कहा, "भारतीय संविधान में यह अधिकार मिला है। महिलाओं को परेशान करना बंद कीजिए।"

 

जय श्रीराम व अल्लाहू अकबर, दोनों ही नारेबाजी रुकें

शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच कहा है, "हालात ऐसे हैं कि युवा छात्र धार्मिक नारे लगा रहे हैं। जय श्रीराम हो या अल्लाहू अकबर हो, दोनों ही नारेबाज़ी रुकें।" उन्होंने कहा, "रुककर सोचिए कि छात्र जीवन को क्या बना दिया गया है। धार्मिक पहचान का रक्षक बनने में कोई बहादुरी नहीं है। दुखद।"

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील