लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने कहा-मुंहमांगी रकम लेकर तलाक से नहीं मुकर सकते, पति से ₹6.50 लाख लेने के बाद भी तलाक नहीं दे रही थी पत्नी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2022 21:53 IST

न्यायमूर्ति एम.एस.जावलकर की खंंडपीठ ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार तय नियम शर्तों का पालन हो जाने के बाद दोनों में से कोई भी तलाक देने की अपनी सहमति रद्द नहीं कर सकता.

Open in App
ठळक मुद्देसहमति रद्द करने के लिए कोई ठोस कारण जरूरी है. अनाप-शनाप बहानों और मनमर्जी से यूं ही सहमति वापस नहीं ली जा सकती.हाईकोर्ट ने यवतमाल निवासी इस दंपति का तलाक मंजूर किया है.

सौरभ खेकडे

नागपुरः आपसी तलाक के मामलों में बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने एक अहम फैसला दिया है. न्यायमूर्ति एम.एस.जावलकर की खंंडपीठ ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार तय नियम शर्तों का पालन हो जाने के बाद दोनों में से कोई भी तलाक देने की अपनी सहमति रद्द नहीं कर सकता.

सहमति रद्द करने के लिए कोई ठोस कारण जरूरी है. अनाप-शनाप बहानों और मनमर्जी से यूं ही सहमति वापस नहीं ली जा सकती. इस निरीक्षण के साथ हाईकोर्ट ने यवतमाल निवासी इस दंपति का तलाक मंजूर किया है.

पहले राजी थी पत्नी

दरअसल वर्ष 1998 में दंपत्ति का विवाह हुआ. लेकिन दोनों में बनी नहीं. ऐसे में 23 नवंबर 2013 काे दंपत्ति ने लोक अदालत के समक्ष आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया. पत्नी ने पति से 13 लाख रूपए लेकर तलाक देने पर सहमति दिखाई. दोनों ने निचली अदालत में तलाक की अर्जी दायर की.

पति ने शर्त के मुताबिक तलाक अर्जी दायर होते ही पत्नी को 6.50 लाख रुपए अदा कर दिए. दूसरी किश्त बाद में देने की बात हुई. लेकिन पैसे मिलते ही पत्नी ने निचली अदालत में तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए एक ‘विथड्रॉवल’ अर्जी दायर कर दी. कोर्ट से कहा कि अब वह तलाक नहीं चाहती.

लेकिन निचली अदालत ने पत्नी के इस बर्ताव को सही नहीं माना और तलाक मंजूर कर लिया. पत्नी ने इस आदेश को जिला अदालत में चुनौती दी, तो अदालत ने तलाक रद्द कर दिया. ऐसे में पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के मूल फैसले को सही मान कर दोनों का तलाक मंजूर कर लिया.

टॅग्स :नागपुरहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार