लाइव न्यूज़ :

आदिवासी प्रवर्ग के लिए परिपूर्ण नहीं है ‘एफिनिटी टेस्ट’, जाति वैधता प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 15, 2022 19:20 IST

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि हमे यह समझना होगा कि आदिवासी समुदाय कुछ दशकों पहले तक मुख्य धारा से दूर था. उस वक्त तो एफिनिटी टेस्ट महत्वपूर्ण हुआ करता था.

Open in App
ठळक मुद्देदलील के साथ प्रमाणपत्र का दाव खारिज करना पूरी तरह अन्याय है.पूर्वजों की जीवनशैली में बदलाव स्वाभाविक है.दोनों पीढ़ियों के रहन-सहन में अंतर है.

नागपुरः राज्य में अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग को जाति वैधता प्रमाणपत्र देने वाली जाति वैधता पड़ताल समितियों के लिए बंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए है.

 

पूर्वजों की जाति इतिहास टटोलने के लिए लिए जाने वाले ‘एफिनिटी टेस्ट’ की जटिलता और खामियों पर हाईकोर्ट ने प्रकाश डाला है. हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि हमे यह समझना होगा कि आदिवासी समुदाय कुछ दशकों पहले तक मुख्य धारा से दूर था. उस वक्त तो एफिनिटी टेस्ट महत्वपूर्ण हुआ करता था.

लेकिन फिर समय के साथ-साथ इस समुदाय का विकास होने लगा, जीवनशैली में नए बदलाव आने लगे. ऐसे में वर्तमान के आदिवासी प्रवर्ग और उनके पूर्वजों की जीवनशैली में बदलाव स्वाभाविक है. दोनों पीढ़ियों के रहन-सहन में अंतर है. इस दलील के साथ प्रमाणपत्र का दाव खारिज करना पूरी तरह अन्याय है.

इतिहास का पर्याप्त ज्ञान नहीं

हाईकोर्ट के समक्ष ऐसे कई मामले आए है जिसमें यह पाया गया है कि समिति किसी समुदाय विशेष की संस्कृति और इतिहास के पर्याप्त ज्ञान के बगैर ही तयशुदा प्रारूप में दावों का मूल्यांकन करती है. ना तो समिति के पास आवेदक के जातीय इतिहास को खंगालने के लिए पर्याप्त सुविधाएं होती है और ना ही पर्याप्त ज्ञान.

ऐसे में न्यायमूर्ति अतुल चांदुरकर और न्यायमूर्ति एम.एस.जावलकर की खंडपीठ ने आदेश जारी किया है कि अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के उम्मीदवारों के दावों पर फैसला लेते वक्त समितियां ‘आजादी के पूर्व’ तैयार किए गए दस्तावेजों को अधिक महत्व दें.

याचिकाकर्ता को नौकरी पर वापस लें

हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में आजादी पूर्व के दस्तावेज अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. हाईकोर्ट ने वर्ष 1917 के एक दस्तावेज के आधार पर याचिकाकर्ता उमेश जांभोरे (कामठवाडा,यवतमाल) को ‘माना’ समुदाय का घोषित करते हुए, समिति को उन्हें प्रमाणपत्र देने के आदेश दिए है. साथ ही संबंधित विभाग को उन्हें नौकरी पर वापस लेने के आदेश दिए है.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो