लाइव न्यूज़ :

होटलो में सरकारी अधिकारियों के इलाज के लिए कमरे आरक्षित करने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई चार होटलों को दो अस्पतालों से संबद्ध कर उनके कमरों को विभिन्न सरकारी अधिकारियों व उनके परिवारों इलाज के लिए आरक्षित करने की दिल्ली सरकारी की अधिसूचना को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई गई। अदालत ने स्वास्थ्य विभाग से याचिका पर जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति विपित सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी कर उसकी अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका पर उसका रुख जनना चाह।

यह याचिका दिल्ली के डॉक्टर कौशलकांत मिश्रा ने दायर की है।

दिल्ली सरकार की 27 अप्रैल की अधिसूचना के मुताबिक, यहां विवेक विहार के होटल जिंजर के 70 कमरों, शाहदरा के होटल पार्क प्लाजा के 50 कमरों, सीबीडी ग्राउंड के होटल लीला एम्बीयंस के 50 कमरों को राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल से संबद्ध किया गया तथा हरि नगर के होटल गोल्डन ट्यूलिप के सभी कमरों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से संबद्ध किया गया है तथा इन सभी कमरों को दिल्ली सरकार, स्वायत्त निकाय, निगमों, स्थानीय निकायों और उनके परिवारों के लिए इलाज के लिए आरक्षित किया गया है।

याचिका में दलील दी गई है कि एक श्रेणी के व्यक्तियों के पक्ष में एक वर्गीकरण बनाना ‘मनमाना’ और ‘अकल्पनीय’ है विशेषकर तब जबकि लोग ऑक्सीजन बिस्तर की तलाश में यहां-वहां घूम रहे हैं।

याचिका में कहा गया है, “ यह समुदाय के अहम स्वास्थ्य स्रोतों को आम नागरिकों से दूर करके और पहले से विशेषाधिकार प्राप्त सरकारी अधिकारियों के पक्ष में करके स्वास्थ्य के अधिकार का उल्लंघन करता है।”

इसी के साथ मिश्रा ने अदालत से दिल्ली सरकार द्वारा पिछले साल जारी तीन आदेशों को भी रद्द करने का अनुरोध किया है जिसमें शुरुआती तौर पर दो निर्दिष्ट अस्पतालों और एक जांच प्रयोगशाला को ऐसे अधिकारियों व उनके परिवारों के सदस्यों के लिए निर्धारित करने और बाद में चार अस्पतालों को दो सरकारी अस्पतालों से संबंद्ध करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos