लाइव न्यूज़ :

झारखंड: कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच हाईकोर्ट कहा- युद्ध जैसी स्थिति, निपटने के लिए सरकार को करना होगा प्रयास 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2020 17:20 IST

झारखंड हाईकोर्ट के पहल के बाद राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देएमजीएम में पहली बार जांच के दौरान संदेह होने पर युवक के सैंपल की दोबारा जांच की गई.दोबारा जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं होने पर तीसरी बार जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया.

रांची:झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना को लेकर राज्य की वर्तमान स्थिति को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर बताया है. अदालत ने कहा है कि यह युद्ध जैसी स्थिति है. इससे निपटने के लिए सरकार को प्रयास करना होगा. बता दें कि गुरुवार की देर शाम एक मरीज धनबाद में मिला. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. धनबाद में कोरोना का खाता खुलने के बाद अब राज्य के 24 में से एक चौथाई जिले संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. अभी तक सबसे ज्यादा मामले रांची के हिंदपीढ़ी में सामने आए हैं. 

इस बीच झारखंड हाईकोर्ट के पहल के बाद राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में अदालत ने पूछा कि इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त मैन पावर है या नहीं? 

इसके साथ ही अदालत ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह कोरोना को लेकर बुलेटिन जारी करे. यहां बता दें कि अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा के पत्र पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही है. लॉक डाउन में ट्रांसजेंडर को राशन देने के मामले में भी झारखंड हाईेकोर्ट में हुनवाई हुई. अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि उनके समुदाय के लोगों से संपर्क कर सहायता पहुंचाई जाए. इस दौरान अदालत ने पूछा कि जब जमशेदपुर में उनकी ओर से राशन के लिए आवेदन दिया गया तो अब तक उस पर क्या कार्यवाही की गई है? 

यहां उल्लेखनीय है किइस बीच झारखंड हाईकोर्ट के पहल के बाद राज्य सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है. झारखंड के 24 जिलों में से छह जिले यानी अब एक चौथाई जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं. गुरूवारा की रात जो युवक संक्रमित पाया गया है वह धनबाद के कुमारधुबी का रहनेवाला है. यह 25 वर्षीय युवक लॉकडाउन के दौरान ही पांच अप्रैल को बंगाल के आसनसोल से लौटा था. वह आसनसोल की ही एक फैक्ट्री में काम करता है. आठ अप्रैल को पीएमसीएच से उसका सैंपल जांच के लिए एमजीएम, जमशेदपुर भेजा गया था. 

एमजीएम में पहली बार जांच के दौरान संदेह होने पर युवक के सैंपल की दोबारा जांच की गई. दोबारा जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं होने पर तीसरी बार जांच की गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया. इसकी पुष्टि धनबाद के डीसी अमित कुमार ने की है. बंगाल के आसनसोल के रास्ते झारखंड में कोरोना के संक्रमण का यह दूसरा मामला है. इससे पहले हजारीबाग के विष्णुगढ का संक्रमित युवक भी लॉकडाउन में ही आसनसोल से लौटा था. 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार