लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पकड़ी गई 425 करोड़ की होरोइन, अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल का बड़ा ऑपरेशन, पांच ईरानी नागरिक भी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 07:27 IST

गुजरात में कच्छ जिले में ओखा के पास अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल ने 61 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी। इसके साथ पांच ईरानी नागरिक भी पकड़े गए। सभी एक नौका में सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देकच्छ जिले में ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नौका पकड़ा गया, पांच लोग गिरफ्तार।इस नौका से 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई, गुप्ता सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई।नौका को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में चलते पकड़ा गया।

अहमदाबाद: भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कच्छ जिले में ओखा के पास गुजरात तट से एक ईरानी नौका को पकड़ा है, जिसमें कथित तौर पर 425 करोड़ रुपये मूल्य की 61 किलोग्राम हेरोइन ले जायी जा रही थी। नौका के चालक दल के पांच ईरानी सदस्यों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

रक्षा जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई गुप्त सूचना के आधार पर, भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो गश्ती पोत को अरब सागर में गश्त के लिए तैनात किया। 

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘रात के समय, एक नौका को ओखा तट से लगभग 340 किलोमीटर दूर भारतीय जल क्षेत्र में संदिग्ध रूप से चलते हुए देखा गया। भारतीय गश्ती पोतों द्वारा चुनौती दिए जाने पर नौका ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद नौका का पीछा कर इसे पकड़ा गया।’ 

इसमें कहा गया कि इस ईरानी नौका से 425 करोड़ रुपये की करीब 61 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है जिसका मूल्य करीब 425 करोड़ रुपये है। 

बंगाल में 2.5 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बीएसएफ ने सोमवार को कल्याणी सीमा चौकी क्षेत्र के एक तालाब से करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की एक टीम ने विशेष सूचना के आधार पर सोने का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। 

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, 'तालाब में सोने के 40 बिस्किट मिले। जब्त सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।' बयान में कहा गया है कि कुछ महीने पहले पीछा किए जाने पर एक तस्कर ने तालाब में छलांग लगा दी थी और सोना छिपा दिया था। 

बीएसएफ के बयान में कहा गया है, 'जब हमने उसे पकड़ा तो उसके कब्जे से कुछ नहीं मिला। इसलिए, हमने उसे रिहा कर दिया। उसने सोना तालाब में छिपा दिया था और उसे वापस पाने के लिए मौके की तलाश में था।' बयान में कहा गया है कि बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर ने 2022 में 113 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया। 

टॅग्स :गुजरातIndian Coast Guard
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?