लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में हेनले को ‘डार्क स्काई सेंचुरी’ घोषित किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:31 IST

Open in App

लेह, 30 अक्टूबर लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का प्रशासन क्षेत्र में खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेनले को भारतीय ताराभौतिकी संस्थान के साथ मिलकर ‘डार्क स्काई सेंचुरी’ घोषित करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘डार्क स्काई सेंचुरी’ में ऊर्जा खर्च किये बिना और दूसरे क्षेत्रों को प्रदूषित किये बगैर जरूरत के हिसाब से प्रकाश की प्राकृतिक व्यवस्था होती है। यहां रात के समय स्वाभाविक तौर पर अंधेरा होता है और सितारों की प्राकृतिक रोशनी होती है।

लद्दाख के प्रधान सचिव (नियोजन, विकास और पर्यवेक्षण विभाग) पवन कोतवाल ने संरक्षित और वन्यजीव क्षेत्रों में कुछ गतिविधियों को मुख्यधारा में लाने पर विचार-विमर्श करने के लिए बुलाई गयी उच्चस्तरीय बैठक में यह घोषणा की।

हेनले में दुनिया की सबसे ऊंची खगोलीय वेधशाला है जो पुरातनकालीन लद्दाख-तिब्बत व्यापार मार्ग की पुरानी शाखा पर हेनले नदी घाटी में स्थित है।

यहां तिब्बती बौद्ध धर्म की द्रुकपा कागयू शाखा का 17वीं सदी का हेनले मठ रहा है।

बैठक में मौजूद रहे सैन्य अधिकारी कर्नल पंकज सिन्हा ने कहा कि सेना हेनले को डार्क स्काई सेंचुरी बनाने में हरसंभव जरूरी सहयोग प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज