लाइव न्यूज़ :

Weather Update: यूपी, बिहार समेत देश के कई हिस्सों में आज हो सकती है भारी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

By आजाद खान | Updated: July 30, 2023 08:31 IST

मौसम विभाग की अगर माने तो आज दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो सकती है। हालांकि यहां शनिवार को भी बारिश हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली एनसीआर में भी आज बारिश हो सकती है। यही नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी बारिश की आशंका जताई गई है।

Weather Update:  मौसम विभाग ने 30 जुलाई यानी आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि देश के कई राज्य जैसे यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा और गोवा में रविवार को भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं पूर्वी भारत में भी मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 

उधर दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि विभाग ने यह भी कहा है कि आज दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का क्या हाल रहेगा, आइए जान लेते है। 

आज किन जगहों पर होगी बारिश

आईएमडी ने कहा है कि 30 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। 

यही नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में भी तूफानी बारिश की आशंका जताई जा रही है। विभाग ने देश भर के अन्य हिस्सो में छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। 

अन्य स्थानों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं अगर बात करेंगे दिल्ली एनसीआर कि तो यहां पर शनिवार की बारिश के मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में विभाग ने यहां आद भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उधर राजस्थान के सीकर में पिछले दो दिनों खूब तेज वर्षा हो रही है जिसके बाद कुछ इलाकों में पानी भर गया है। 

जोशीमठ में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी काफी तेज वर्षा हुई है जिससे पहाड़ों से मार्ग पर मलबा आ गया है जिस कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। उधर जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से यह खबर आई है कि यहां पर बादल फटे है और यहां भी बारिश हो रही है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागभारतमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह