लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बारिश से भारी तबाही, अब तक 63 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में सात की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 12:40 IST

देश के कई हिस्सों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मध्यप्रदेश और गुजरात की बात की जाए तो हालात बेकाबू हो गए हैं। दोनों ही राज्यों में में बारिश से संबधित घटनाओं में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में गुजरात में भारी बारिश हो सकती है।गुजरात में बारिश संबधित घटनाओं में पिछले 24 घंटो में 7 लोगों की जान चली गई। अब तक 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश से संबधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में ही मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंच गया है। सोमवार को दक्षिण और मध्य गुजरात के जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है, जिससे नदियां उफान पर हैं और विभिन्न निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके बाद प्रभावित इलाकों से 1500 लोगों को निकाला गया।

इस बीच 1 जून से बारिश संबधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या अब 63 पहुंच गई है। अब तक कुल मिलाकर 9000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। 450 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। अहमदाबाद में बारिश से कई रिहायशी इलाकों में भी पानी जमा हो गया है जिससे सोमवार को भी स्कूल कॉलेज बंद रहे। 

पीएम मोदी ने दिया मदद का आश्वासन 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों के लिए गुजरात कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात में बारिश से बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक गुजरात के कई प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बातचीत भी हुई है। पीएम ने गुजरात के हालात और राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। 

सोमवार को गुजरात में हुई भारी बारिश 

गुजरात के हिस्सों में भारी बारिश से ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई थी। एकता नगर और चांदोद स्टेशन के बीच ट्रैक बहने की वजह से ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोगों को जरूरी सामान खरीदने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ आने वाले 5 दिन गुजरात में भारी बारिश के चलते और ज्यादा चुनौती भरे हो सकते हैं। 

टॅग्स :गुजरातबाढ़मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह