लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्मी का प्रचंड प्रहार, धूप से लोग बेहाल, तापमान @ 40 डिग्री 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 8, 2019 13:11 IST

दिल्ली में बुधवार सुबह में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापतान के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है। शहर में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने पिछले दो साल के सब रेकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली के पालम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।साल दर साल बढ़ती गर्मी के लिए अर्बन हीट आइलैंड एक बड़ी वजह है। मतलब बढ़ते शहरीकरण से जुड़ी गतिविधियां ही गर्मी बढ़ने का कारण हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में बुधवार सुबह में गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापतान के 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की संभावना है। शहर में स्थित सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे 39 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने पिछले दो साल के सब रेकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को दिल्ली के पालम में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं सफदरजंग में पारा 44.6 तक चला गया। हालांकि मानसून केरल तक पहुंच चुका है लेकिन गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिल रही है। झुलसती गर्मी के चलते उत्तर और पूर्वी भारत बेहाल है।

साल दर साल बढ़ती गर्मी के लिए अर्बन हीट आइलैंड एक बड़ी वजह है। मतलब बढ़ते शहरीकरण से जुड़ी गतिविधियां ही गर्मी बढ़ने का कारण हैं। आबादी के बढ़ते दबाव में हरित क्षेत्र कम होता जा रहा है, जबकि कंक्रीट का जंगल बढ़ता जा रहा है।

हरित क्षेत्र कम होने से शहरों में प्रकृति का संतुलन गड़बड़ा रहा है। इसके अलावा वाहनों की बढ़ती संख्या और इनका धुआं भी हवा को गर्मी प्रदान कर रहा है। डीजल चालित जेनरेटर और एयर कंडीशनर से निकलने वाली गर्म हवा भी गर्मी बढ़ा रही है।

 

टॅग्स :दिल्लीइंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारसूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज