लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के कोविड सेंटर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कसा तंज, कहा- बिछावन बिछा देने से अस्पताल नहीं बन जाता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2021 20:07 IST

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि पूरे कोरोना काल में नेता प्रतिपक्ष गायब रहे। हमसे लोग जब चाहते हैं, तब आकर मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया भी प्रत्यक्ष रूप से उनसे नहीं मिल पाई है। तेजस्वी से मिलना मीडिया के लिए भी चुनौती है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा अपने सरकारी आवास में कोविड केयर की स्थापना कर दिये जाने बाद इसे सरकार को ले लेने का आग्रह किये जाने को सरकार ने खारिज कर दिया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि कोई व्यक्ति अपने घर में अस्पताल नहीं खोल सकता। हॉस्पिटल खोलने की व्यवस्था होती है। एक प्रोटोकॉल होता है, जिसका सबको पालन करना होता है। 

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को किस तरीके से चलाना है, ये सिस्टम तय करता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर घर में कोई जबर्दस्ती अस्पताल खोल दे तो वहां उसकी मान्यता लेनी पडेगी। बिना स्वीकृति और मान्यता के कोई चाहेगा तो कहीं भी अस्पताल खोल देगा। अगर कोई कैजुअल्टी या घटना हो गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल कहीं भी नहीं खुलता है। 

हॉस्पिटल के कुछ प्रोटोकॉल होते हैं। नियम कायदा-कानून सबके लिए होता है। प्रोटोकॉल का पालन सबको करना होगा। अस्पताल खोलने के लिए व्यवस्था की पूरी जांच होती है। आज कोई घर में हॉस्पिटल खोल दे, ये सही नहीं है। घर में बिछावन लगा देने से हॉस्पिटल नहीं बन जाता। मैं अपने आवास में बिछावन लगा दूं तो क्या वो अस्पताल हो जायेगा?" 

वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंगल पांडेय ने कहा कि राजनीति करने के लिए तेजस्वी कुछ भी बयान देते हैं। मैं सेवा करने का काम करता हूं। तेजस्वी यादव की ये कैसी पहल है। आज तक तो वो खुद दिखाई नहीं दिए कि कहां हैं।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो