लाइव न्यूज़ :

एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे भाजपा के साथ गठबंधन"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 13, 2023 07:25 IST

कर्नाटक में जेडीएस के प्रमुख नेता एचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर इनकार करते हूुए कहा कि इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देएचडी कुमारस्वामी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार किया कुमारस्वामी ने कहा कि इस संबंध में चल रही सभी तरह की चर्चाएं अफवाह मात्र हैंउन्होंने कहा कि मैंने तो पार्टी कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण विधानसभा चुनाव लड़ा था

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया कि जद (एस) अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करेगी। कर्नाटक में तीसरे नंबर की विपक्षी दल जेडीएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के छोटे बेटे कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी अपने बल पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी।

कुमारस्वामी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई। इस संबंध में चल रही चर्चाएं अफवाह मात्र हैं। भाजपा के साथ किसी भी तरह के साथ का कोई सवाल नहीं है। स्वामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी अपने बूते पर लोकसॉभा के चुनाव में उतरेगी और भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को बी कड़ी चुनौती देगी।

उन्होंने कहा, "राजनीति में अफवाहें चलती रहती हैं। ऐसी कोई चर्चा अब तक नहीं हुई है और न ही किसी ने हमारे साथ इस तरह के गठबंधन का प्रस्ताव रखा है।"

दरअसल इस तरह की खबरें इस कारण से चल रही थीं क्योंकि कुमारस्वामी ने अपनी हालिया नई दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय राजनीति में उनके प्रवेश की बात का भी खंडन किया। उन्होंने कहा, "मुझे राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके अलावा मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण विधानसभा चुनाव लड़ा।"

मालूम हो कि बीते मई महीने में संपन्न हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल में जेडीएस की करारी हुई थी और कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा पर कब्जा किया था।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीBJPजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार