लाइव न्यूज़ :

अदालत ने हरियाणा सरकार से कहा, सुनिश्चित करें कि दिल्ली की जलापूर्ति बाधित नहीं हो

By भाषा | Updated: May 25, 2019 00:28 IST

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति ए जे भांभनी की पीठ ने कहा, ‘‘वहां (हरियाणा) से दिल्ली में जल के प्रवाह में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देउच्च न्यायालय ने इस बात का निरीक्षण करने के लिए एक समिति का गठन किया था कि दिल्ली तक पानी लाने वाली नहरों में ‘मेढ़’ नहीं बनाए जाएं।पीठ ने उसके बाद हरियाणा को रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी को जलापूर्ति बाधित नहीं हो। अदालत ने यह निर्देश उस समय दिया जब उसे बताया गया कि यमुना नदी पर खनन क्रियाकलाप हो रहे हैं और कई जगह ‘मेढ़’ बनाए गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति ए जे भांभनी की पीठ ने कहा, ‘‘वहां (हरियाणा) से दिल्ली में जल के प्रवाह में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।’’ उच्च न्यायालय ने इस बात का निरीक्षण करने के लिए एक समिति का गठन किया था कि दिल्ली तक पानी लाने वाली नहरों में ‘मेढ़’ नहीं बनाए जाएं।

इस समिति ने पीठ से कहा कि यमुना नदी में 11 स्थानों पर इस तरह की बाधाएं मिली हैं। समिति ने रिपोर्ट सौंपकर कहा कि बांध बनाने के अलावा यमुना तथा इसकी एक सहायक नदी में बड़े पैमाने पर खनन कार्य चल रहा है। समिति में उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश इंद्रमीत कौर और न्याय मित्र राकेश खन्ना शामिल हैं। पीठ ने उसके बाद हरियाणा को रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 जुलाई तक का समय दिया और राज्य को निर्देश दिया कि सुनिश्चित करे कि नदी में कोई अवरोध नहीं बनाये जाएं। 

 

टॅग्स :दिल्लीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज