लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन जैसा समर्पित अभिनेता नहीं देखा: अजय देवगन

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:48 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म “मेडे” में अमिताभ बच्चन को निर्देशित करना बेहतरीन अनुभव रहा। इस फिल्म में देवगन एक पायलट की भूमिका में हैं और बच्चन के किरदार का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

देवगन ने एक साक्षात्कार में कहा, “उनके साथ काम करने में खुशी हुई। मैंने इतना समर्पित अभिनेता पहले कभी नहीं देखा, हम उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। एक बार वह सेट पर होते हैं तो वह रिहर्सल करते रहते हैं, सीन के बारे में सोचते रहते हैं। यह अद्भुत है।”

इससे पहले देवगन ने 2008 में आई फिल्म “यू मी और हम” और 2016 में आई “शिवाय” का निर्देशन किया था। उन्होंने कहा कि 78 वर्षीय अभिनेता के साथ उनका संबंध अभिनेता-निर्देशक के रिश्ते से कहीं अधिक है। देवगन ने कहा, “मैं उन्हें तब से जानता हूं , जब मैं बच्चा था। इसलिए उनसे जो भी सीखना था, मैंने तभी सीख लिया होगा। यह मेरे भीतर है। उनके साथ एक अलग तरह का रिश्ता है।”

फिल्म में रकुलप्रीत सिंह और अंगिरा धर ने भी काम किया है और इसकी शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई। देवगन ने कहा कि “मेडे” की शूटिंग पूरी होने में अब केवल पांच दिन रह गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल