लाइव न्यूज़ :

ऑफिस पर हमले के बाद शशि थरूर भड़के,कहा- 'क्या हिंदू धर्म में भी तालिबानी हरकतें शुरू कर दीं हैं'

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2018 11:15 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के तिरुवानतमपुरम वाले दफ्तर में पर सोमवार को हमला हुआ था। हमलावरों के उनके दफ्तर जाकर तोड़फोड़ की साथ ही उनके पोस्टर पर कालिख पोती थी।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के तिरुवानतमपुरम वाले दफ्तर में पर सोमवार को हमला हुआ था। इसके बाद शशि थरूर ने बताया कि जब उनके ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे थे तब नारे लगा रहे थे कि मैं पाकिस्तान जाऊं। शशि थरूर ने बताया ' मुझे पाकिस्तान जाने को कहा गया। उन्हें यह अधिकार किसने दिया है कि वे लोग तय करें कि मैं उनकी तरह हिंदू नहीं हूं।'' उन्होंने आगे कहा 'वे लोग कौन है जो कह रहे हैं कि मुझे देश में रुकने का हक नहीं है। क्या हिंदू धर्म में भी तालिबानी हरकतें शुरू कर दीं हैं। '

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हुआ हमला, BJP पर लगाया आरोप

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के तिरुवानतमपुरम वाले दफ्तर में पर सोमवार को हमला हुआ था। हमलावरों के उनके दफ्तर जाकर तोड़फोड़ की साथ ही उनके पोस्टर पर कालिख पोती थी। इसके बाद शशि थरूर ने इसका इल्जाम बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर लगाया था। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा था कि 'अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा और भाजपा की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया समन जारी

हमले के बाद पुलिस ने केरल में बीजेपी के युवा मोर्चा के पांच इकाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्य अपने खिलाफ दर्ज मामले के बारे में जानकारी लेने के लिए छावनी थाने आए थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।  उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर कानूनी रूप से जमा होना) और 147 (दंगा करने) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर कलकत्ता हाई कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ समन जारी किया था। वकील सुमित चौधरी ने आरोप इनपर आरोप लगाते हुए कहा कि थरूर की टिप्पणियों से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा है। और साथ ही उनपर संविधान का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोर्ट ने शशि थरूर को 14 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज