लाइव न्यूज़ :

जंतर-मंतर पर नफरत भरी नारेबाजी : हिंदू रक्षा दल के प्रमुख ने ऑनलाइन वीडियो में आत्मसमर्पण की बात कही

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:57 IST

Open in App

हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी ने एक वीडियो में दावा किया है कि वह मंगलवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। उन पर जंतर-मंतर पर एक रैली के दौरान सांप्रदायिक नारेबाजी करने के आरोप हैं। ऑनलाइन सामने आये वीडियो में वह अपने खिलाफ सभी आरोपों से कथित तौर पर इंकार करते दिख रहे हैं। वीडियो व्हाट्सऐप एवं कुछ अन्य सोशल मीडिया मंचों पर जारी हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि आरोप ‘‘झूठे एवं निराधार’’ हैं। जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को सामने आए वीडियो में चौधरी यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि मंगलवार दोपहर 12 बजे वह कनॉट प्लेस थाने में आत्मसमर्पण कर देंगे और जांच में सहयोग करेंगे। वीडियो में उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैं और मेरे संगठन के किसी भी कार्यकर्ता ने जंतर-मंतर पर कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अदालत का सम्मान करता हूं। मैं कल 31 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस थाने में आत्मसमर्पण करूंगा और पुलिस के साथ सहयोग करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गिरफ्तारी के डर से मैं कभी नहीं भागा। अदालत जाना हर व्यक्ति का अधिकार है और मैंने भी वही किया। मेरे खिलाफ सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। मैंने अपनी जिंदगी हिंदुत्व के लिए समर्पित की है। जब तक मेरी सांस है, मैं धर्म के लिए काम करता रहूंगा।’’ दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में एक सत्र अदालत ने चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज