लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: परिवार के सदस्यों की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 1, 2021 18:49 IST

Open in App

हरियाणा के रोहतक में परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना 27 अगस्त की है, जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर, उनकी पत्नी और सास की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी 19 वर्षीय बेटी ने दो दिन बाद अस्पताल में अंतिम सांस ली। रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान प्रॉपर्टी डीलर का 20 वर्षीय बेटा मुख्य आरोपी पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपी अभिषेक को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाना बाकी है। अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या के पीछे के कारणों से जुड़े सवाल पर शर्मा ने कहा कि अभिषेक का निजी व्यवहार, आर्थिक और अन्य कारण इसके पीछे का कारण हो सकते हैं किंतु हत्याओं के पीछे का सटीक कारण जांच के दौरान ही सामने आ पाएगा। आरोपी पर शक की वजह के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बार-बार अपने बयान बदल रहा था। साथ ही इलाके की सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विवरण के आधार पर अभिषेक ही मुख्य आरोपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम