लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बीजेपी ने गोपाल कांडा पर रुख किया साफ, 'ना समर्थन लेंगे, ना सरकार में लेंगे'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 14:04 IST

Gopal Kanda: बीजेपी ने गोपाल कांडा को लेकर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि वह न तो उसका समर्थन लेगी और न ही उसे सरकार में लेगी

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने गोपाल कांडा से कर लिया है किनारा

बीजेपी ने शनिवार को साफ कर दिया कि वह हरियाणा में सरकार गठन में लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी। 

इस बात की जानकारी शनिवार को चंडीगढ़ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और हरियाणा के नेता अनिल विज दोनों ने दी। 

गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे: बीजेपी

बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले अनिल विज ने कहा, 'गोपाल कांडा को सरकार में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है और न ही हम उनका समर्थन ले रहे हैं।'  

वहीं विधायक दल की बैठक बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसी बात को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी गोपाल कांडा से कोई समर्थन नहीं लेगी। 

गोपाल कांडा हत्या और रेप केस में आरोपी है। उस पर 2012 में एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस चल रहा है, इस मामले में उसके खिलाफ रेप का आरोप था, जिससे 2014 में उसे बरी कर दिया गया था।   

मनोहर लाल खट्टर चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। खट्टर के रविवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की उम्मीद है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 40, जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं, जबकि 10 सीटें जेजेपी को मिली थीं। 

इन चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद सरकार बनाने को लेकर अगर-मगर की स्थिति शुरू हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के बीजेपी को समर्थन देने के साथ ही उसके लिए लगातार दूसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019रविशंकर प्रसादमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई