लाइव न्यूज़ :

डेढ़ साल तक टॉयलेट में बंद महिला को कराया मुक्त, शरीर में सिर्फ हड्डियों का ढांचा बचा

By बलवंत तक्षक | Updated: October 15, 2020 06:39 IST

टॉयलट में बंद महिला को जब बाहर निकाला गया तो वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. महिला को उसके पति ने ही मानिसक रूप से परेशान बताकर टॉयलेट में बंद कर रखा था.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में पानीपत के गांव रिसपुर का मामला, पति ने डेढ़ साल तक महिला को टॉयलेट में किया बंदमहिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने जानकारी मिलने के बाद मुक्त कराया, पति गिरफ्तार

हरियाणा में पानीपत के गांव रिसपुर में डेढ़ साल से टॉयलेट में बंद महिला को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने मुक्त कराया. महिला को उसके पति ने ही मानिसक रूप से परेशान बताकर 35 वर्षीय पत्नी को टॉयलेट में बंद कर रखा था.

महिला की हालत टॉयलेट में रहने से इतनी खराब हो गई है कि वह उठकर चल भी नहीं सकती. शरीर में सिर्फ हिड्डयों का ढांचा रह गया है. सनौली थाने की पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मिली सूचना पर एक टीम का गठन किया गया.

टीम ने सनौली पुलिस के साथ गांव रिसपुर में नरेश के मकान में छापेमारी की. घर में पति नरेश मिला, जिसने पहले आनाकानी की, लेकिन जब टीम पहली मंजिल पर पहुंची और टॉयलेट की चाबी मंगाकर ताला खोला, तो टॉयलेट के अंदर उसकी पत्नी मिली.

पति का दावा है कि पत्नी मानिसक रूप से परेशान है, तीन साल से उसका इलाज चल रहा था. उससे परेशान होकर कमरे में बंद किया.सनौली थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला एंव बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता की शिकायत पर पति के खिलाफ 498 ए और 342 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. महिला का आज मेडिकल जांच कराया गया. अधिकारी ने बताया कि महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी. उसकी 15 वर्षीय बेटी है. एक बेटा 11 और दूसरा 13 साल का है. हैरानी की बात यह है कि पिता उनके सामने मां को पीटता था. भूखा- प्यासा टॉयलेट में बंद रखा था, लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया.

टॅग्स :हरियाणापानीपत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो