लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बनारस में पीएम मोदी के खिलाफ सपा से भरी थी हुंकार, अब जेजेपी में शामिल हो गए तेज बहादुर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 29, 2019 17:27 IST

तेज बहादुर रविवार (29 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने क्षेत्रीय दल जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का दाम थाम लिया है।तेज बहादुर रविवार (29 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने क्षेत्रीय दल जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का दाम थाम लिया है। तेज बहादुर रविवार (29 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। 

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में तेज बहादुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हुंकार भरी थी। पहले वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपने टिकट पर उम्मीदवार बनाया था। सपा उम्मीदवार बनने के बाद भी तेज बहादुर वाराणसी में चुनाव नहीं लड़ सके थे।  दरअसल, तेजबहादुर ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार और फिर सपा उम्मीदवार के तौर पर दो बार नामांकन भरा था और उनमें अलग-अलग विवरण पाया गया था। 

चुनावी नामांकन पत्र में अलग-अलग विवरण भरने के कारण उनका पर्चा रद्द कर दिया गया था।  दरअसल, तेजबहादुर ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार और फिर सपा उम्मीदवार के तौर पर दो बार नामांकन भरा था और उनमें अलग-अलग विवरण पाया गया था। 

वहीं, तेज बहादुर यादव पहली बार सुर्खियों में उस वक्त आ गए थे जब करीब ढाई साल पहले बीएसएफ जवानों को मिलने वाले खाने को लेकर उन्होंने एक वीडियो के जरिये शिकायत की थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद सड़क से लेकर संसद कर हलचल मच गई थी। 

वीडियो में उन्होंने बताया था कि किस क्वॉलिटी का खाना जवानों को दिया जाता है। 

उनका वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई थी और बाद में उन्हें बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया था।

टॅग्स :तेज बहादुर यादवहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो