लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पाबंदियों में ढील के साथ 'कोरोना लॉकडाउन' 31 मई तक के लिए बढ़ा, जानें नई गाइडलाइंस

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2021 18:31 IST

कोरोना लॉकडाउन: हरियाणा सरकार ने कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं, कुछ छूट भी इस बार दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में गली-मोहल्लों में दुकानें अब 24 मई से दिन भर के लिए खोली जा सकेंगीबाजारों और व्यावसायिक परिसर में बनी दुकानें सुबह 7 से 12 बजे तक ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगे

हरियाणा में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 'सुरक्षित हरियाणा' पहल के तहत लगाई गई पाबंदियों को राज्य सरकार ने 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए लिए बढ़ा दिया है। इस बारे में रविवार को जानकारी हरियाणा सरकार की ओर से दी गई। 

इससे पहले कोरोना को लेकर जारी पाबंदियों की मियाद 24 मई को सुबह खत्म हो रही थीं। हालांकि पाबंदियों में इस बार कुछ ढील भी दी गई है। इसके तहत शॉपिंग कांप्लेक्स, मॉल आदि बंद रहेंगे पर गली-मोहल्लों में अन्य दुकानें दिन भर खुली रखी जा सकेंगी। वहीं, बाजारों में बनी दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोली जाएंगी।

हरियाणा में शनिवार को कोरोना से 98 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 5021 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 33 हजार 628 पहुंच गई थी। 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण से 7415 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में इस समय 47,993 एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक केस शनिवार को गुरुग्राम से आए। यहां 516 नए मरीज मिले। वहीं झज्जर में 384 और रोहतक में 296 केस मिले।

मृतकों की बात करें तो शनिवार के अपडेट के अनुसार गुरुग्राम और हिसार में 9-9 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई। इसके अलावा अंबाला और करनाल में सात-सात लोगों की जान गई। फरीदाबाद और रेवाड़ी में 6-6 लोगों की मौत हुई। राज्य में अभी संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत है। राज्य में संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज