लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की कांग्रेस विधायक किरन चौधरी का फेसबुक, इंटाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने मांगे 1,000 डॉलर, नहीं देने पर...

By भाषा | Updated: November 10, 2022 07:49 IST

चौधरी ने हैकिंग के बारे में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि हैकर ने मैसेंजर के माध्यम से उनसे बाचतीच शुरू की और पहले 500 अमेरिकी डॉलर और फिर 1,000 डॉलर की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर क्राइम (पश्चिम) थाने के प्रभारी जसवीर ने कहा कि अकाउंट अब बहाल हो गया है। हैकर ने 1,000 अमेरिकी डालर की मांग करते हुए अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दी।चौधरी ने हैकिंग के बारे में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

गुरुग्रामः हरियाणा में कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को कथित तौर पर हैक कर लिया गया, जिसके बाद हैकर ने उनसे 1,000 अमेरिकी डॉलर मांगे और ऐसा नहीं करने पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। साइबर क्राइम (पश्चिम) थाने के प्रभारी जसवीर ने कहा कि अकाउंट अब बहाल हो गया है। फेसबुक पेज पर चौधरी के तीन लाख ‘फॉलोवर’ हैं।

उन्होंने कहा कि तोशम सीट से विधायक चौधरी के खातों को कथित तौर पर एक विदेशी ने हैक कर लिया था। हैकर ने 1,000 अमेरिकी डालर की मांग करते हुए अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दी। चौधरी ने हैकिंग के बारे में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि हैकर ने मैसेंजर के माध्यम से उनसे बाचतीच शुरू की और पहले 500 अमेरिकी डॉलर और फिर 1,000 डॉलर की मांग की।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने भुगतान नहीं करने पर उनके पेज से अश्लील सामग्री पोस्ट करने की धमकी दी। कांग्रेस विधायक की तरफ से शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 ए, 66 सी, 66 डी के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल हो गए हैं। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :Kiran ChaudharyहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज