लाइव न्यूज़ :

Haryana ki khabar: हरियाणा के स्कूल में शौचालय नहीं होने की शिकायत, जांच के आदेश, मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया

By भाषा | Updated: March 15, 2020 18:35 IST

आयोग ने कहा, '' फिरोजपुर झिरका के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के परिजन ने आरोप लगाया है कि यहां स्कूल में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है और छात्राओं को खुले स्थान का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जोकि छात्राओं के साथ ही कर्मचारियों के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है।''

Open in App
ठळक मुद्देयह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य (जो पुरुष है) का बर्ताव महिला कर्मचारियों और छात्रों के साथ गरिमापूर्ण नहीं है।आदेश देते हुए तथ्यों का पता लगाने वाली रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में टिप्पणी करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य उपलब्ध नहीं थे।

नई दिल्लीः हरियाणा में फिरोजपुर जिले के एक स्कूल में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। इस स्कूल में पढने वाली छात्राओं के परिजन ने इस बाबत राज्य मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया है, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने जांच का आदेश दिया है।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने कहा, '' फिरोजपुर झिरका के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के परिजन ने आरोप लगाया है कि यहां स्कूल में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं है और छात्राओं को खुले स्थान का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जोकि छात्राओं के साथ ही कर्मचारियों के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है।''

आयोग ने कहा, ''यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य (जो पुरुष है) का बर्ताव महिला कर्मचारियों और छात्रों के साथ गरिमापूर्ण नहीं है और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।'' हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मेवात के जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले में जांच का आदेश देते हुए तथ्यों का पता लगाने वाली रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में टिप्पणी करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य उपलब्ध नहीं थे।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरदिल्लीह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह