लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को हुआ कोरोना, संपर्क में आने वालों को दी क्वारंटीन होने की सलाह

By अनुराग आनंद | Updated: August 24, 2020 19:34 IST

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बीजेपी के दो विधायकों की जांच में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।इसके अलावा, विधानसभा के छह कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

नई दिल्ली:हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज खुद ट्वीट कर मनोहर लाल खट्टर ने इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम खट्टर ने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन होने की सलाह भी दी है। 

सीएम खट्टर ने ट्वीट कहा कि मैं सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं जो पिछले सप्ताह में मेरे संपर्क में आए हैं, टेस्ट करवाएं।

बता दें कि इससे पहले राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बीजेपी के दो विधायकों की जांच में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सीएम थे होम क्वारंटाइन

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ था। पिछले कुछ दिनों में सीएम ऐसे लोगों के संपर्क में आए थे, जो संक्रमित थे।

पिछले सप्ताह नई दिल्ली में एसवाईएल विवाद पर पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के दौरान सीएम नयी दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठे थे। शेखावत की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

करनाल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद भी संक्रमित हैं और वे भी सीएम के साथ करनाल में कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव थी लेकिन एहतियातन उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन किया था। लेकिन, अब सीएम खट्टर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

 हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी हैं कोरोना संक्रमित-

बता दें कि इससे पहले हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार की रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला था। वहीं दूसरी ओर विधानसभा के 6 नियमित के अलावा 3 कांट्रेक्ट कर्मचारी भी संक्रमित हैं।

26 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट के लिए विधानसभा सचिवालय में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया था।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरकोरोना वायरसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र