लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित, छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं

By भाषा | Updated: October 21, 2019 06:01 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में असांध सीट से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, वोट भाजपा को ही जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार ने ईवीएम को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं। विर्क ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी ईवीएम के बारे में कुछ नहीं कहा और वीडियो नकली है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने एक भाजपा उम्मीदवार का कथित वीडियो सामने आने के कुछ ही घंटों बाद यह बात कही जिसमें विधायक ने ईवीएम को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं।

अग्रवाल ने रविवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, "ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।" सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में असांध सीट से भाजपा प्रत्याशी बख्शीश सिंह विर्क कथित रूप से लोगों से यह कहते हुए दिख रहे हैं कि ‘‘बटन जो मर्जी दबा लो, वोट भाजपा को ही जाएगा।’’

हालांकि, विर्क ने दावा किया कि उन्होंने कभी भी ईवीएम के बारे में कुछ नहीं कहा और वीडियो नकली है। अग्रवाल ने कहा, "लोगों को पूर्ण विश्वास होना चाहिए और बिना किसी संदेह या भय के मतदान करना चाहिए। व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट का भी उपयोग किया जा रहा है।"

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज