लाइव न्यूज़ :

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री सैनी के पास ये विभाग, यहां देखें टोटल लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2024 12:56 IST

Haryana Cabinet Expansion: कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कृषि विभाग जे पी दलाल के पास था।मूलचंद शर्मा को उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग दिए गए हैं। रणजीत सिंह को ऊर्जा और जेल विभाग मिला है जो खट्टर सरकार में भी उनके पास ही था।

Haryana Cabinet Expansion:नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद और मंत्रिपरिषद का विस्तार होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। सैनी ने प्रमुख गृह विभाग अपने पास ही रखा है। सरकारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी के पास गृह, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, युवा सशक्तीकरण, सूचना एवं जनसंपर्क तथा भाषा एवं संस्कृति, खान एवं भूविज्ञान तथा विदेश सहयोग विभाग रहेंगे। मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में गृह विभाग अनिल विज के पास था, जिन्हें सैनी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिली है। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, विरासत और पर्यटन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं।

खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कृषि विभाग जे पी दलाल के पास था। वहीं, एक अन्य कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को उद्योग और वाणिज्य, श्रम, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग दिए गए हैं। उनके पास पिछली सरकार में परिवहन विभाग था। रणजीत सिंह को ऊर्जा और जेल विभाग मिला है जो खट्टर सरकार में भी उनके पास ही था।

पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह ओबीसी नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कार्यभार संभालने के एक सप्ताह बाद 19 मार्च को अपने पहले मंत्रिपरिषद विस्तार में आठ भाजपा विधायकों को शामिल किया था जिनमें से सात नए चेहरे थे। 

टॅग्स :हरियाणानायब सिंह सैनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार