लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: रुझान देख भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चला बड़ा दांव, कहा- 'कांग्रेस, JJP, INLD के साथ आने का समय आ गया है'

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 13:35 IST

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ सभी पार्टियों को आना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि सरकार के अधिकतर मंत्री हारे हैं। इससे पता चलता है कि जनादेश सरकार के खिलाफ है।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अपील की रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा- 'समय आ गया है कि सभी साथ आ जाएं'

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को साथ आने की अपील की है। हुड्डा ने गुरुवार दोपहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर सरकार के ज्यादातर मंत्री हारे हैं और ऐसे में ये साफ है कि जनादेश मौजूदा सरकार के खिलाफ है।

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी ने 75 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, रुझानों ने पूरा खेल बदल दिया है। खबर लिखे जाने तक हरियाणा में बीजेपी 35 सीटों पर आगे है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी 10 सीट पर आगे चल रही है। 

भूपेंद्र हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा, 'समय आ गया है कि कांग्रेस, जेजेपी, आईएनएलडी और निर्दलीय एक साथ आएं और मजबूत सरकार बनाएं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सभी को सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।' 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह