लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का बयान, 'मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच, लोकदल, जेजेपी रेस में नहीं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 21, 2019 10:34 IST

Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच है

Open in App
ठळक मुद्देभूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में मुकाबला केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच हैहुड्डा ने कहा कि जेजेपी और इंडियन नेशनल लोक दल इन चुनावों में रेस में नहीं हैं

हरियाण विधानसभा चुनावों की 90 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि इन चुनावों में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) मुकाबले में कहीं नहीं हैं।

हुड्डा ने कहा, 'जेजेपी और लोकदल हरियाणा चुनावों में मुकाबले में नहीं हैं। मुकाबला केवल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है।' 

कांग्रेस नेता ने साथ ही अपनी पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, 'हम इन चुनावों में जीत हासिल करेंगे क्योंकि बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।' 

हरियाणा विधानसभा चुनावों की 90 सीटों के लिए सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन चुनावों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 

कांग्रेस के लिए इन चुनावों में जीत हासिल करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि पार्टी अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है। चुनावों से पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सीटों के बंटवारों पर नाराजगी जताते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस राज्य की 10 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और बीजेपी ने इन सभी पर कब्जा जमाया था।

हरियाणा में 90 सीटों पर हो रहे चुनाव

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों में 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों कांग्रेस, आईएनएलडी और जेजेपी के बीच है। 

हरियाणा में 1.83 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 85 लाख महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जो 19578 बूथों पर अपना मतदान करेंगे। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में यहां 76.54 फीसदी मतदान हुआ। उन चुनावों में बीजेपी ने 47 जबकि कांग्रेस ने 15 और लोकदल ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :भूपेंद्र सिंह हुड्डाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह