लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के प्रचार का अजीबोगरीब अंदाज, सिर पर एक जूता रखकर मांग रहा वोट, जानें वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 11, 2019 11:52 IST

Jagdish Nayar: हरियाणा चुनावों में बीजेपी के होडल सीट से उम्मीदवार जगदीश नायर अपने सिर पर एक जूता रखकर वोट मांग रहे हैं, जानिए क्या है वजह

Open in App
ठळक मुद्देहोडल से बीजेपी उम्मीदवार जगदीश नायर मांग रहे हैं सिर पर जूता रखकर वोटजगदीश के खिलाफ इस सीट से कांग्रेस ने उदय भान को उतारा है

पलवल जिले के होडल विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार जगदीश नायर आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से अपने सिर पर एक जूता रखकर वोट मांग रहे हैं।   

इसकी वजह है नायर द्वारा एक समुदाय की नाराजगी खत्म करने की कोशिश, जो अपने खिलाफ की गई उनकी विवादित टिप्पणी से उनसे नाराज है।

नायर ने कहा, जनता की सेवा के लिए कर रहूं ऐसे प्रचार

नायर, हालांकि इस बात से इनकार करते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है, खासतौर पर औरंगबाद गांव के निवासियों पर।

उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैं मतदाताओं को ये समझाने की कोशिश कर रहा हूं कि अगर मैं चुना गया मैं एक सेवक की तरह उनकी सेवा करूंगा।'

कांग्रेस ने प्रचार के इस अंदाज को बताया बीजेपी का नाटक

इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उदय भान, जिनकी नजरें यहां से दोबारा चुने जाने पर है, ने नायर के इस काम को ध्यान खींचने के लिए किया जाने वाला नाटक करार दिया। उन्होंने कहा, 'उन्हें कई कारणों से कड़ी चुनौती मिल रही है।'

होडल में विकास के अभाव से जनता में नाराजगी

पहले हसनपुर के नाम से जानी जाने वाली विधानसभा सीट का नाम बदलकर 2009 में होडल कर दिया गया था। मुख्य रूप से एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र, का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र होडल टाउन बुनियादी सुविधाओं के अभाव से ग्रस्त है।

2014 के विधानसभा चुनावों में पलवल जिले की होडल समेत तीनों सभी सीटों पर, बीजेपी को छोड़कर अन्य पार्टियों ने जीत हासिल की थी।

यहां बिजली, पानी, सड़कों की कमी के अलावा अपर्याप्त शैक्षिक और स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर सभी गांवों और कस्बों में लोगों की नाराजगी का सबसे बड़ा कारण हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज