लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव : BJP से नहीं होगा शिरोमणि अकाली दल का समझौता

By बलवंत तक्षक | Updated: September 28, 2019 07:58 IST

अकाली दल के महासचिव और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में उनकी पार्टी अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल के एकमात्र विधायक बलकौर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों पार्टियों में चुनावी समझौते की संभावनाएं खत्म हो गई हैंपंजाब में अकाली दल का पिछले 42 वर्षो से भाजपा से गठबंधन है, लेकिन हरियाणा में समझौते की बार सिरे नहीं चढ़ पाई है.

हरियाणा विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल से भाजपा का चुनावी समझौता नहीं होगा. अकाली दल अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगा. कालांवाली विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के एकमात्र विधायक बलकौर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों पार्टियों में चुनावी समझौते की संभावनाएं खत्म हो गई हैं. अगर समझौते की कोई गुंजाइश होती तो भाजपा की तरफ से अकाली दल के विधायक को तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती.

पिछले विधानसभा चुनाव में बलकौर सिंह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सहयोग से जीते थे. लेकिन चौटाला परिवार के दो फाड़ होने के बाद बलकौर सिंह ने इनेलो से दूरी बना ली थी. सतलुज यमुना जोड़ नहर (एसवाईएल) के निर्माण पर विपक्ष के नेता रहे अभय सिंह चौटाला के आक्रामक रुख को देखते हुए भी अकाली दल और इनेलो के बीच वर्षो से चला आ रहा तालमेल टूट गया था. इस सब के बावजूद चौटाला और बादल कुनबे में पारिवारिक रिश्ते आज भी कायम हैं. लेकिन इनेलो में विघटन के बाद टूटे सियासी रिश्तों को जोड़ने में अकाली दल की हरियाणा इकाई की तरफ से कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई गई.  

अकाली दल के महासचिव और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा में उनकी पार्टी अकेले अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी. हालांकि, हाल के लोकसभा चुनावों में अकाली दल ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया था. पंजाब में अकाली दल का पिछले 42 वर्षो से भाजपा से गठबंधन है, लेकिन हरियाणा में समझौते की बार सिरे नहीं चढ़ पाई है.

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज