लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: गोपाल कांडा का समर्थन लेने की खबरों पर अब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2019 14:51 IST

हरियाणा: इससे पहले उमा भारती ने भी ट्वीट कर बीजेपी को आगाह किया है कि उसे ऐसे शख्स का समर्थन नहीं लेना चाहिए जिसके खिलाफ गंभीर अपराध के आरोप हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने लिखी अमित शाह को चिट्टीसुष्मिता देव ने कहा- अगर बीजेपी गोपाल कांडा का समर्थन लेती है तो उसके महिलाओं की सुरक्षा के वादे पर सवाल खड़ा होगा

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चिट्टी लिखकर कहा है कि हरियाणा में अगर बीजेपी सरकार बनाने के लिए गोपाल कांडा का समर्थन लेती है तो उसके महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के दावे पर सवाल खड़े हो जाएंगे। सुष्मिता देव ने कहा कि गोपाल कांडा के खिलाफ रेप, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सुष्मिता देव ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा, 'गीतिका शर्मा केस का आरोपी अपना समर्थन बीजेपी को दे रहा है। गोपाल कांडा रेप, आत्महत्या के लिए उकसाने, एक आत्महत्या के मामले में आपराधिक षडयंत्र जैसे अपराधों के लिए आरोपी है। ऐसे अपराधी के साथ गठबंधन बीजेपी के महिलाओं को सुरक्षा देने के वादे पर सवाल खड़ा करता है।'

इससे पहले बीजेपी की नेता उमा भारती ने भी ट्वीट कर पार्टी को आगाह किया है कि उसे ऐसे शख्स का समर्थन नहीं लेना चाहिए जिसके खिलाफ गंभीर अपराध के आरोप हैं। उमा भारती ने कहा, 'गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, ये कानून के आधार पर तय होगा लेकिन उनका चुनाव जीतना उन्हें अपराधों से बरी नहीं करता है।' 

उमा भारती ने साथ ही कहा कि चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं। उमा भारती ने ट्वीट किया, 'मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है। इसी पर मुझे कुछ कहना है। अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी माँ ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तथा यह व्यक्ति ज़मानत पर बाहर है।'

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई