लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत ने प्रायश्चित के लिए नानकमत्ता गुरुद्वारे में की कारसेवा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:12 IST

Open in App

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों को 'पंज प्यारे' कहकर संबोधित करने से शुरू हुए विवाद पर माफी मांगते हुए कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने शुक्रवार को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारे में झाडू लगाई और वहां आए लोगों के जूते साफ किए। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी रावत ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने नानकमत्ता गुरुद्वारा साहब में प्रायश्चित स्वरूप कुछ देर झाड़ू लगाकर सफाई की और जूते साफ किए। उन्होंने कहा कि आदर सूचक शब्द समझकर प्रयोग किये गये अपने शब्दों के लिये वह सबसे क्षमा चाहते हैं। रावत ने कहा, ‘‘मैं सिख धर्म और उसकी महान परंपराओं के प्रति हमेशा समर्पित और आदर भाव रखता रहा हूं। मैं पुनः आदर सूचक शब्द समझकर उपयोग किये गये अपने शब्द के लिये सबसे क्षमा चाहता हूं।’’ पिछले दिनों रावत ने एक बयान में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी अध्यक्षों को ‘पंज प्यारे’ बताया था जिसपर विपक्षी दलों ने आपत्ति प्रकट की और अकाल तख्त साहिब ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज