लाइव न्यूज़ :

हरिद्वारः कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, सीएम धामी ने शेयर किया वीडियो, शिवभक्तों ने बताया ऐतिहासिक पल

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2022 11:31 IST

वीडियो साझा करते हुए उत्तराखंड के सीएम ने लिखा- आज प्रदेश सरकार द्वारा हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। हर-हर महादेव !

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने फूल बरसाएमुख्यमंत्री धामी प्रशासन को निर्देश दे रखे हैं कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी ना होइससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा घाट पर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनके पैर धोए थे

 हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में शुक्रवार को प्रशासन द्वारा कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के जरिए फूल बरसाए गए जिसका वीडियो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शेयर किया है। हरिद्वार के भल्ला कॉलेज से उड़ान भरकर पहले यूपी से सटे नारसन बॉर्डर तक फूल बरसाए गए। इसके  बाद बैरागी कैंप होते हुए हर की पौड़ी पर गंगाजल भर रहे कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की गई।

वीडियो साझा करते हुए उत्तराखंड के सीएम ने लिखा- आज प्रदेश सरकार द्वारा हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। हर-हर महादेव ! रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने फूल बरसाए। दोनों ही अधिकारी हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। इससे पहले 20 जुलाई को मुख्यमंत्री ने गंगा घाट पर कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनके पैर धोए थे। 

पुष्प वर्षा को लेकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि, मुख्यमंत्री धामी खुद कांवड़ मेले पर नजर बनाए हुए हैं। उनका निर्देश है कि हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। वहीं हरिद्वार पहुंचे कांवड़िये खुद पर बरसाए गए फूल को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। हर की पौड़ी पर मौजूद कांवड़ियों ने सीएम धामी के फूलों की बारिश करने के फैसले की जमकर सराहना की और इसे ऐतिहासिक पल बताया।

टॅग्स :Haridwarपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज