लाइव न्यूज़ :

गुजरात: शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले हार्दिक पटेल- पार्टी मुझे जो भी भूमिका देगी उसे स्वीकार करूंगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 12, 2022 13:44 IST

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि यह भाजपा तय करेगी कि कैबिनेट में किसे रखा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका सौंपेगी, वह उसे स्वीकार करेंगे।उन्होंने कहा कि मैं बहुत युवा विधायक हूं।पटेल ने कहा कि मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं।

अहमदाबाद: भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने सोमवार को कहा कि पार्टी उन्हें जो भी भूमिका सौंपेगी, वह उसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं बहुत युवा विधायक हूं। मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं। भाजपा तय करेगी कि वह किसे मंत्रिमंडल में रखना चाहती है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा।"

शनिवार को पाटीदार आंदोलन के नेता ने कहा कि एक बार फिर भाजपा सरकार का गठन राज्य को अगले पांच से दस वर्षों में आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा, "एक बार फिर भाजपा ने सरकार बना ली है। देखिए गुजरात कितना मजबूत होता है और अगले पांच-दस साल में कितना आगे निकल जाएगा।" पटेल ने कहा कि वह केवल एक सैनिक हैं और उनकी पार्टी उन्हें जो भी भूमिका देगी उसे स्वीकार करेंगे।

अपनी बात को जारी रखते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, "मैंने शुरू से ही एक साधारण सैनिक की भूमिका निभाई है। पार्टी मुझे जो भी भूमिका सौंपेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।" हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी शुरुआत की और कांग्रेस के भरवाड़ भीखाभाई और आप के अमरसिंह ठाकोर को 50,000 से अधिक मतों से हराया।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता भूपेंद्र पटेल आज गांधीनगर में लगातार दूसरी बार बतौर गुजरात मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वो दोपहर 2 बजे राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलBharatiya Janata Partyगुजरातभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र