लाइव न्यूज़ :

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में हुए शामिल, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2019 16:19 IST

कांग्रेस कोर समिति की सदस्य गीता पटेल का कहना है कि हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी। 

Open in App

गुजरात के पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार (12 मार्च) को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वागत किया। इससे पहले अहमदाबाद में हुई कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक में भी हार्दिक पटेल शामिल हुए थे। राजद्रोह के आरोपों से घिरे और जमानत पर चल रहे हार्दिक पटेल ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस कोर समिति की सदस्य गीता पटेल का कहना है कि हार्दिक अमरेली, मेहसाणा या जामनगर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है। चूंकि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो अब पार्टी ही सीट के बारे में निर्णय लेगी। 

हार्दिक पटेल शिक्षा और नौकरियों में अपने समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग को लेकर गुजरात में हुए जबरदस्त प्रदर्शन के बाद सुर्खियों में आये थे। दिसंबर 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक ने कांग्रेस के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी।

पटेलों को आरक्षण देने की मांग को लेकर साल 2015 में हार्दिक पटेल ने अपने आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी आंदोलन ने उन्हें बतौर नेता गुजरात में स्थापित किया। गुजरात के विभिन्न थानों में उन पर 56 केस दर्ज हैं। विसनगर में हुई रैली के बाद गुजरात के कुछ जगहों में हिंसा भड़क उठी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी।

इसी मामले में पिछले साल विसनगर कोर्ट ने हार्दिक पटेल को दो साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में अभी वो बेल पर बाहर हैं। उनके समर्थक ये मानते हैं कि हार्दिक के प्रभाव की वजह से ही भाजपा को गुजरात में चुनाव से पहले आनंदीबेन पटेल को सीएम पद से हटाना पड़ा था।

पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की कमान संभालने के बाद चर्चा में आए हार्दिक पटेल की चाहत राष्ट्रीय स्तर पर कुर्मी नेता के तौर पर स्थापित होने की है। पिछले दो सालों से हार्दिक पटेल विभिन्न राज्यों के दौरे कर रहे हैं और कुर्मी समाज को एकजुट करने का आह्वान कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलकांग्रेसराहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज