लाइव न्यूज़ :

हापुड़ लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: August 13, 2018 12:42 IST

बताया गया था कि कुछ उपद्रवियों ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए कासिम नाम के एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे।  

Open in App

लखनऊ, 13 अगस्त: उत्तर प्रदेश में हापुड़ लिंचिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। इसी बीच कोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा। बता दें कि बीते महीनें उत्तर प्रदेश में हापुड़ के पिलखुआ में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि कुछ उपद्रवियों ने गोहत्या का आरोप लगाते हुए कासिम नाम के एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे।  

घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था।  इतना ही नहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 25 लोगों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही इलाके के जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गांव में भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर दी गई है।

जानें क्या है मामला

खबर के अनुसार कासिम के खेत में एक गाय और उसका बछड़ा घुस गया था, जिसको वह भगा रहा था। इसी दौरान गांव के लोगों ने आकर गोहत्या की अफवाह में कासिम और उसके साथी को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई है और उसका दोस्त अभी गंभीर बताया जा रहा है।

वहीं, इस घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और स्थिति को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश की गई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मॉब लिंचिंगहापुड़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

ज़रा हटकेVIDEO: नशे में धुत सिपाही का बीच सड़क हंगामा, हापुड़ का वीडियो वायरल

भारतFatehpur: मॉब लिचिंग के शिकार हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, घरवालों ने मिलने से किया इनकार; जानें क्यों

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: धार में खौफनाक वारदात, बच्चे की हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

ज़रा हटकेVIRAL: हापुड़ में बंदरों का आतंक, स्कूटी पर जा रहे परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना