लाइव न्यूज़ :

Happy Father's Day 2022: फादर्ड डे पर आज गूगल ने तैयार किया खास डूडल, जानिए इस खास दिन के बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 07:15 IST

Happy Father's Day 2022: फादर्स डे के मौके पर गूगल ने भी खास GIF डूडल पेश किया है। फादर्स डे पूरी दुनिया में जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

Open in App

फादर्स डे 2022: आज फादर्स डे (Father’s Day) है। दुनिया के कई हिस्सों में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्ड डे मनाया जाता है। इस साल यह 19 जून को पड़ रहा है। फादर्ड डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से करीब 100 साल पहले हुई थी। सर्च इंजन गूगल ने भी फादर्स डे के इस मौके पर अपने नए डूडल से और खास बना दिया है।

फादर्स डे पर गूगल डूडल (Father's Day Google Doodle)

फादर्स डे पर तैयार डूडल में दो हाथ नजर आ रहे हैं। ये पिता और बच्चे के हाथों को दर्शाते हुए उनके संबंधों को दर्शाने की कोशिश है। पिता त्याग, समर्पण और दुनिया से लड़ते हुए अपने बच्चे के पलने-बढ़ने और अच्छे पोषण के लिए तमाम कोशिशें करता है। अक्सर पिता अपने बच्चे के प्रति प्रेम को दिखाते नहीं है पर प्रेम को बिना जताए और दिखाए भी बच्चे की खुशी के लिए हर कोशिश करते हैं। पिता के इस प्रेम को सम्मानित करने के लिए दुनिया भर में फादर्स डे (Father's Day) मनाया जाता है।

फादर्स डे मनाने की शुरुआत के पीछे कुछ दिलचस्प कहानियां हैं। इसकी एक कहानी 1908 में मिलती है जब अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च ने 362 लोगों को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था। ये उन लोगों को सम्मानित करने के लिए था जो इसके पिछले साल एक कोयला खनन विस्फोट में मारे गए थे। यह पिताओं के सम्मान में आयोजित अमेरिका में संभवत: पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी फादर्स डे को मान्यता

वहीं एक और घटना अगले साल हुई। दरअसल अमेरिका में सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की एक महिला ने 1909 में फादर्स डे को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में स्थापित करने की मांग शुरू की। वाशिंगटन की रहते वाली 16 साल सोनोरा की मां का निधन काफी पहले हो गया था। इसके बाद पिता ने ही उसे और उसके पांच भाई-बहनों का पालन-पोषण किया। ऐसे में सोनोरा ने सोचा कि पिता को उसी तरह सम्मानित किया जाना चाहिए जैसे माताओं को।

आखिरकार एक साल के संघर्ष के बाद सोनोरा के गृह राज्य वाशिंगटन ने 19 जून, 1910 को अपना पहला आधिकारिक फादर्स डे मनाया। इसके बाद साल दर साल फादर्स डे का उत्सव अमेरिका के अन्य राज्यों में भी इसे मनाने का प्रचलन बढ़ने लगा। लंबे समय के बाद 1972 में इसे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने तब इसे मान्यता दी। धीरे-धीरे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की शुरुआत होती चली गई।

टॅग्स :फादर्स डेगूगल डूडलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज