लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने कहा-पाकिस्तान नहीं सुधरा तो रमजान के दौरान संघर्ष विराम का फैसला वापस लेने को होंगे मजबूर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2018 20:18 IST

केंद्रीय मंत्री अहीर ने कहा कि हमने रमजान को देखते हुए अभियान रोकने का फैसला किया था। हालांकि, सीमा पार से आतंकवाद और पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन में कोई कमी नहीं आयी है।

Open in App

नई दिल्ली, 03 जूनः पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा। उसने रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के प्रगवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए, जबकि 13 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। इधर, केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि अगर पाकिस्तान सीमा पार से गोलीबारी और आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा तो सरकार रमजान के दौरान पिछले महीने घोषित संघर्षविराम के फैसले को वापस लेने पर मजबूर हो जाएगी। 

केंद्रीय मंत्री अहीर ने कहा कि हमने रमजान को देखते हुए अभियान रोकने का फैसला किया था। हालांकि, सीमा पार से आतंकवाद और पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन में कोई कमी नहीं आयी है। हम संघर्ष विराम समझौता वापस लेने के लिए मजबूर होंगे। 

उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू करता है तो संघर्ष विराम समझौते का प्रावधान भारत को जवाब देने की अनुमति देता है। भारत का पहले हमला नहीं करने की नीति में भरोसा अब भी कायम है। 

बता दें, इससे पहले 18 मई को पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान बीएसएफ का एक जवान सीताराम उपाध्याय शहीद हो गया था, जबकि कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे। मालूम हो कि 16 मई को सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

वहीं,16 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वन्य क्षेत्र होने के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। पूरे इलाके की आवाजाही रोक दी गई थी और फायरिंग कर भागे आतंकियों की तलाश की थी।

टॅग्स :सीजफायरपाकिस्तानजम्मू कश्मीर समाचारहंसराज गंगाराम अहीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज