लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के 'तस्वीर' वाले आरोप पर हामिद अंसारी ने दिया जवाब, कहा- 'पाकिस्तानी पत्रकार से कभी नहीं मिला'

By रुस्तम राणा | Updated: July 15, 2022 16:10 IST

भाजपा ने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आदिश अग्रवाल द्वारा जारी एक तस्वीर का उपयोग करके भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअंसारी ने पाकिस्तानी पत्रकार से किसी भी तरह के संबंधों से किया इनकारकहा- मैंने पाक जर्नलिस्ट नुसरत मिर्जा को किसी सम्मेलन में कभी भी नहीं बुलाया

नई दिल्ली: भारत के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भाजपा द्वारा फोटो को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों का खंडन किया है। हामिद अंसारी ने शुक्रवार को एक ताजा बयान जारी कर पाकिस्तान की पत्रकार नुसरत मिर्जा के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। भाजपा ने ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आदिश अग्रवाल द्वारा जारी एक तस्वीर का उपयोग करके उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूर्व उपराष्ट्रपति अपने पहले के बयान पर कायम हैं कि उन्होंने पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा को कभी भी किसी सम्मेलन में नहीं जाना या आमंत्रित नहीं किया, जिसमें नुसरत मिर्जा द्वारा उल्लेखित 2010 का सम्मेलन या आतंकवाद पर या किसी अन्य अवसर पर 2009 का सम्मेलन शामिल है।

भाजपा ने शुक्रवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अंसारी और मिर्जा की एक तस्वीर का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर आतंकवाद पर भारत में 2009 के एक सम्मेलन के दौरान मंच साझा किया गया था।

चल रहे इस विवाद के बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया कि वह पूर्व उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर भारत आया था। ऑल इंडिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ आदिश अग्रवाल ने गुरुवार को एक विस्तृत प्रेस बयान जारी कर दावा किया कि वह उस सम्मेलन के आयोजक थे जिसमें अंसारी ने पाकिस्तानी पत्रकार को आमंत्रित करने की "इच्छा" जाहिर की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डॉ अग्रवाल ने दावा किया कि पाकिस्तानी पत्रकार को उस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।

हालांकि, डॉ अग्रवाल ने एक कार्यक्रम की एक कथित तस्वीर जारी करते हुए दावा किया कि अंसारी और तह पाकिस्तानी पत्रकार दोनों 2009 के एक सम्मेलन में मौजूद थे। ट्विटर पर उन्होंने उस फोटो को शेयर भी किया है। 

टॅग्स :हामिद अंसारीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट