लाइव न्यूज़ :

हज यात्राः देश के 25 शहरों से संचालित होंगी विमान सेवाएं, आवेदन जल्द और पहली बार मुफ्त में मिलेंगे, देखें शहर लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2023 20:06 IST

Hajj Yatra: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, श्रीनगर, रांची, गया, औरंगाबाद, वाराणसी, जयपुर, नागपुर, कोच्चि, अहमदाबाद, लखनऊ, कन्नूर, विजयवाड़ा, अगरतला और कालीकट शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत से 1.75 लाख लोग हजयात्रा पर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर प्रस्थान स्थलों में बढ़ोतरी की जा सकती है।महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई दिल्लीः हज यात्रा के लिए विमान सेवाएं इस बार देश के 25 शहरों से संचालित होंगी तथा हज के आवेदन जल्द ही मिलने शुरू हो जाएंगे तथा ये पहली बार मुफ्त में मिलेंगे। सरकार के शीर्ष सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उधर, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि नयी हज नीति के तहत पहली बार प्रति हज यात्री हज पैकेज में करीब 50 हजार रुपये की कमी आएगी।

सूत्रों ने बताया कि हज यात्रा के प्रस्थान स्थलों (इम्बारकेशन प्वाइंट्स) में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, श्रीनगर, रांची, गया, औरंगाबाद, वाराणसी, जयपुर, नागपुर, कोच्चि, अहमदाबाद, लखनऊ, कन्नूर, विजयवाड़ा, अगरतला और कालीकट शामिल हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रस्थान स्थलों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

उन्होंने बताया, ‘‘पहली बार आवेदन नि:शुल्क मिलेंगे। जिन लोगों का हजयात्रा के लिए चयन होगा, उन्हें प्रक्रिया से संबंधित कुछ शुल्क देने होंगे।’’ उल्लेखनीय है कि पहले हज आवेदन का शुल्क 300 रुपये होता था। सरकार के शीर्ष सूत्र ने बताया कि इस बार हज के लिए महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर 45 वर्ष से अधिक उम्र की कोई महिला ‘मेहरम’ (नजदीकी पुरुष रिश्तेदार) के बिना आवेदन करती है, तो उसे हज पर जाने की अनुमति होगी। पहले महिलाओं को मेहरम नहीं होने की स्थिति में समूह में जाने की अनुमति थी।’’ इस साल भारत से 1.75 लाख लोग हजयात्रा पर जाएंगे। 

टॅग्स :हजसऊदी अरबUAEदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज