लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जिम दोबारा खोलने की मांग को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, 12 लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: August 22, 2020 17:30 IST

जिम मालिकों का कहना है कि दिल्ली में करीब साढ़े पांच हजार जिम हैं जिनमें एक लाख लोग काम करते हैं। उनकी आजीविका के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दिल्ली में मार्च 2020 से जिम बंद है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कि लगभग 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। दिल्ली में मार्च 2020 से ही जिम बंद हैं। 

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे करीब दर्जनभर जिम संचालकों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार (22 अगस्त) को हिरासत में ले लिया। जिम संचालक शहर में जिम खोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा, ‘‘हम उपराज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि जिम पुनः खोले जाएं क्योंकि दिल्ली के इस मध्यम दर्जे के उद्योग से एक लाख लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है। लेकिन पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया और सिविल लाइन्स थाने ले गई।"

एसोसिएशन से चार हजार छोटे और मध्यम दर्जे के उद्यमी जुड़े हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कि लगभग 12 लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उन्हें जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कोविड-19 समीक्षा बैठक में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने को मंजूरी दी गई लेकिन जिम खोलने की अनुमति नहीं दी गई। उपराज्यपाल अनिल बैजल के लिए एसोसिएशन की ओर से तैयार किए गए ज्ञापन में कहा गया कि सरकार जिम को ‘‘नजरअंदाज’’ कर रही है।

ज्ञापन में कहा गया, ‘‘दिल्ली में करीब साढ़े पांच हजार जिम हैं जिनमें एक लाख लोग काम करते हैं। उनकी आजीविका के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फिटनेस प्रशिक्षण देने वाले, सफाई करने वाले, सहायक, उपकरण बेचने वाले और हॉउसकीपिंग कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।’’ एसोसिएशन ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में जिम खोले गए और वहां कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि नहीं देखी गई। दिल्ली में मार्च से ही जिम बंद हैं। 

टॅग्स :दिल्ली समाचारजीमअनिल बैजलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत