लाइव न्यूज़ :

गुटखा विक्रेता निकला कथित बाल शोषक

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:43 IST

Open in App

चेन्नई में 40 वर्षीय गुटखा विक्रेता पुलिस जांच में कथित रूप से बाल शोषक निकला। पुलिस इस व्यक्ति के द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचे जाने की जांच कर रही थी, इस दौरान यह बात सामने आई। अधिकारियों को इस गंभीर अपराध के बारे में तब पता चला जब कथित तौर पर दो नाबालिग बच्चों के यौन शोषण में शामिल आरोपी के वीडियो क्लिप उसके मोबाइल फोन में पाए गए।पुलिस ने कहा कि टी पी चित्रम पुलिस थाने के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गुटखा जैसे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में व्यक्ति को हाल ही में उसके परिसरों में तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार किया था।हालांकि, उसके मोबाइल की जांच से पता चला कि उसने बाल अश्लील सामग्री संग्रहित की थी, जिसमें आरोपी कुछ कृत्यों में शामिल था। विस्तृत जांच से पता चला कि उस व्यक्ति के उन बच्चों की माताओं के साथ अवैध संबंध थे, जिन्होंने उन्हें आर्थिक लाभ देने के बदले में उनका शोषण करने की अनुमति दी थी। उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों की मां की मौजूदगी में उनका शोषण किया था । पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और दो महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। भाषा 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री की पुलिस जांच में एक और गंभीर अपराध का रूप ले लिया जब अधिकारियों को दो नाबालिगों के यौन शोषण में कथित रूप से शामिल आरोपी की वीडियो क्लिप मिली। बच्चों की कैद की गई हरकतें उसके मोबाइल फोन में मिलीं।पुलिस ने कहा कि टी पी चित्रम पुलिस थाने के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना पर गुटखा जैसे प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने के आरोप में व्यक्ति को हाल ही में उसके परिसरों में तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज