लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम के 18 मंजिला इमारत का नीचला हिस्सा गिरा, एक की मौत, प्राथमिक जांच में सामने आई ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 11, 2022 08:15 IST

प्राथमिक जांच में पता चला है कि 6 फ्लोर पर बिल्डर्स द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था, घटना की एक वजह हो सकती है कि ज्यादा लोड की वजह से स्लैब गिरा।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 मंजिल की इमारत थी जिसमें ऊपर के 12 फ्लोर सुरक्षित हैंनीचे के 6 फ्लोर का एक हिस्सा गिरकर पहली फ्लोर तक आ गया6वें फ्लोर पर बिल्डर्स द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार की शाम 6 बजे एक बहुमंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य मलबे में दब गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक खबरों में कहा गया है कि किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में छठी मंजिल के अपार्टमेंट के लिविंग रूम का फर्श सबसे पहले नीचे गिरा और इसके बाद उसके नीचे की छतें और फर्श सीधे नीचे गिर गए।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के दस्तों ने बचाव कार्य किया, सेक्टर 109 में हुयी इस घटना में पड़ोसी अपार्टमेंट और ब्लॉक के लोग जमा हो गये थे । एक एलिवेटेड प्लेटफॉर्म के साथ अर्थ-मूविंग (मलबा हटाने में काम आने वाली मशीन) मशीन और एक दमकल वाहन तैनात किया गया था। उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और मलबे में दबे एक व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जो बेहोश है। उन्होंने बताया कि वहां एक महिला के भी फंसे होने की आशंका है।

निशांत यादव ने कहा कि सूचना मिली थी कि 18 मंजिल की इमारत थी जिसमें ऊपर के 12 फ्लोर सुरक्षित हैं और नीचे के 6 फ्लोर का एक हिस्सा गिरकर पहली फ्लोर तक आ गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि 6 फ्लोर पर बिल्डर्स द्वारा निर्माण कार्य चल रहा था, घटना की एक वजह हो सकती है कि ज्यादा लोड की वजह से स्लैब गिरा।

इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा, ''मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।'' स्थानीय निवासियों ने बताया कि टावर डी का एक हिस्सा ढह गया । इस टावर को 2018 में बनाया गया था। परिसर में तीन अन्य टावर हैं। 18 मंजिला टावर डी में चार बेडरूम के अपार्टमेंट हैं। आवास परिसर प्रबंधन ने शाम सात बजे के आसपास हुई इस बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मरम्मत के दौरान लापरवाही को जिम्मेदार बताया । भाषा रंजन प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :गुरुग्रामईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

क्राइम अलर्टबेटे रोहन ने लिया पिता बहादुर चौहान के मर्डर का बदला?, कासन गांव में पैरोल पर छूटे एनएसजी के पूर्व कमांडो और 'हत्यारे' सुंदर फौजी को गोलियों से भूना?

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज