लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव: खुले में नमाज के विरोध में स्थानीय लोग माइक लेकर आए और भजन गाने लगे

By विशाल कुमार | Updated: October 16, 2021 08:11 IST

शुक्रवार दोपहर करीब 12.40 बजे निवासियों का एक समूह नमाज स्थल के पास जमा हो गया और माइक व पोर्टेबल स्पीकर के साथ धार्मिक गीत और भजन गाने लगा. सेक्टर 47 की जगह उन 37 चिन्हित जगहों में से एक है जहां खुले में प्रार्थना की जा सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देभारी पुलिस तैनाती के बीच नमाज अदा किया गया.निवासियों का एक समूह प्रार्थना स्थल के पास धार्मिक गीत और भजन गाने लगा.सेक्टर 47 की जगह उन 37 चिन्हित जगहों में से एक है जहां खुले में प्रार्थना की जा सकती है.

चंडीगढ़: लगातार चौथे सप्ताह शुक्रवार को वहां रहने वाले लोगों का एक समूह ने हरियाणा के गुड़गांव स्थित सेक्टर 47 में खुले में नमाज अदा किए जाने पर आपत्ति जताई जबकि पुलिस नमाज अदा करने की जगह को उसके मूल स्थान से 100 मीटर दूर कर चुकी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, भारी पुलिस तैनाती के बीच नमाज अदा किया गया जबकि इस दौरान वहां 70-80 लोग हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए प्रार्थना स्थल की ओर बढ़ रहे थे. हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें रोक लिया.

इससे पहले पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को टकराव से बचने के लिए सुभाष चौक की ओर से घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा था.

सदर एसीपी अमन यादव ने कहा कि शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई. पिछले सप्ताह में हमने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें की हैं और हम इस मुद्दे को सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

हालांकि, दोपहर करीब 12.40 बजे निवासियों का एक समूह प्रार्थना स्थल के पास जमा हो गया और माइक व पोर्टेबल स्पीकर के साथ धार्मिक गीत और भजन गाने लगा.

सेक्टर 47 की जगह उन 37 चिन्हित जगहों में से एक है जहां खुले में प्रार्थना की जा सकती है.

साल 2018 में कई बार बाधा पहुंचाए जाने के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीत बातचीत के जरिए इन जगहों को चिन्हित किया था.

इस महीने की शुरुआत में पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में एक नागरिक मंच गुड़गांव नागरिक एकता मंच (जीएनईएम) ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में तीन क्षेत्रों में प्रार्थना स्थलों को बंद कर दिया गया है.

टॅग्स :Gurgaonगानाsong
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीHoli Party Songs: 'होली के दिन' से 'जय जय शिव शंकर' तक, इन 6 गानों से झूम उठेगी आपकी होली

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?