लाइव न्यूज़ :

बिहार के नए पुलिस मुखिया के नाम की घोषणा, गुप्तेश्वर पांडे बनाए गए DGP 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2019 19:26 IST

गुप्तेश्वर पांडे आज ही पदभार संभाल लेंगे. उनके नाम की घोषणा होते ही उन्होंने कहा कि अपराध पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए डीजीपी की एक टीम बनाएंगे जिसमें सारे सीनियर आईपीएस अधिकारी रहेंगे. 

Open in App

बिहार पुलिस के नए मुखिया के नाम की घोषणा कर दी गई है. गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार गुप्तेश्वर पांडे को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है. वे 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल डीजी ट्रेनिंग के पद पर हैं. बता दें कि बिहार के वर्तमान पुलिस महानिदेशक के एस द्विवेदी आज ही सेवानिवृत हो गये.

गुप्तेश्वर पांडे आज शाम ही पदभार संभाल लेंगे. उनके नाम की घोषणा होते ही उन्होंने कहा कि अपराध पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए डीजीपी की एक टीम बनाएंगे जिसमें सारे सीनियर आईपीएस अधिकारी रहेंगे. 

उन्होंने कहा कि काम में कोताही बरतने वाले पुलिस नपेंगे और इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा. कहा जाता है कि गुप्तेश्वर पांडे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र हैं इसलिए उन्हें बिहार पुलिस की कमान सौंपी गई है. 

हालांकि, गुप्तेश्वर पांडे की राह आसान नहीं है. बिहार में हर बेखौफ अपराधी रोज नए-नए कांड कर रहे हैं और इसपर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है. ऐसे में बिहार पुलिस के मुखिया के सामने कई चुनौतियां हैं. पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के ही बक्सर के रहने वाले हैं. उन्हें 31 साल की पुलिसिंग का अनुभव है. वह बिहार में स्मार्ट पुलिसिंग का जाना पहचाना चेहरा हैं. 

गुप्तेश्वर पांडेय बिहार में पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. पांडेय हाल के दिनों में नशामुक्ति अभियान को लेकर खास तौर से चर्चा में हैं. वह बिहार के कोने-कोने में घूमकर लोगों को नशामुक्ति के खिलाफ प्रेरित कर रहे हैं. वह फरवरी 2021 में अवकाश ग्रहण करेंगे. 

ऐसे में यह माना जा रहा कि बिहार में लोकसभा के साथ विधान सभा चुनाव भी इन्हीं की देखरेख में संपन्न होगा. कहा जा रहा है कि सरकार ने उनके पूर्व के अनुभवों को देखते हुए यह जिम्मा सौंपा है. ऐसे कई मौके जब बिहार सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसता दिख रहा था गुप्तेश्वर ने बिहार को उस मौके से निकाला है. हाल हीं में उन्हें बिहार में शराबबंदी के प्रचार की भी कमान मिली थी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार