लाइव न्यूज़ :

गुजरात में नूंह और रांची जैसी घटना, चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक रोकने पर ट्रक डाइवर ने सिपाही को कुचला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 15:44 IST

गुजरात के बोरसद में एक सिपाही की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक संदिग्ध ट्रक को सुबह लगभग 1 बजे सिपाही किरन राज ने रोकने की कोशिश की तो ट्रक ड्राइवर ने सिपाही को ट्रक सिपाही के उपर चढ़ा दिया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले को लेकर जांच जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही किरन राज ने ट्रक को रूकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने सिपाही को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक राजस्थान से आ रहा था।

बोरसद: मंगलवार को हरियाणा के नूंह में खनन माफियाओं की धरपकड़ करने गए डीएसपी की हत्या की खबर सामने आई वहीं झारखंड के रांची में भी चेकिंग के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को पिकअप वैन ने कुचल दिया। अब ऐसा ही एक मामला गुजरात से भी सामने आया है।

गुजरात में लगभग बुधवार सुबह 1 बजे एक सिपाही ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ट्रक ड्राइवर ने सिपाही किरन राज को ट्रक के नीचे रौंद दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक ट्रक राजस्थान से आ रहा था। मौके से ड्राइवर फरार हो गया। हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है। मामले को लेकर जांच जारी है। 

हरियाणा के नूंह में खनन माफियाओं ने DSP को कुचला 

गौरतलब है कि मंगलवार को हरियाणा के नूंह इलाके में खनन माफिया ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक डीएसपी सुरेंद्र सिंह विश्नोई तावड़ू में तैनात थे यहीं की पहाड़ी में उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद वह जांच करने पहुंचे, उन्होंने खनन स्थल पर पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन तभी उन्हें डंपर से कुचल दिया गया और उनकी मौत हो गई । यह हादसा पचगांव के पास हुआ है।

रांची में महिला दारोगा को पिकअप वैन ने कुचला

वहीं झारखंड की राजधानी रांची में भी एसा मामला सामने आया था। एक महिला दरोगा को पिकअप वैन ने कुचल दिया था। जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन को महिला दारोगा के द्वारा रूकने का इशारा किया गया लेकिन अपराधी नहीं रूके और दारोगा संध्या को कुचलते हुए फरार हो गए। अपराधियों के वाहन की चपेट में आने से दरोगा संध्या टोपनो बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :गुजरातहरियाणाRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल