लाइव न्यूज़ :

Gujarat results: गुजरात विधानसभा में कांग्रेस को 16 सीट, खराब प्रदर्शन के बाद प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा, यहां पढ़े पत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 16:17 IST

Gujarat results: गुजरात की कुल 182 में से 157 सीट पर लगभग 54 प्रतिशत के मतों के साथ भाजपा आगे है। मोदी के राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए 2002 के चुनाव में भाजपा ने 127 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जिससे इस बार वह आगे निकलती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 77 सीट पर कब्जा किया था। 2022 में 16 सीट पर बढ़त या जीत है।

Gujarat results: गुजरात विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनावों में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। 2017 में कांग्रेस ने 77 सीट पर कब्जा किया था। 2022 में 16 सीट पर बढ़त या जीत है।

गुजरात की कुल 182 में से 157 सीट पर लगभग 54 प्रतिशत के मतों के साथ भाजपा आगे है। मोदी के राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए 2002 के चुनाव में भाजपा ने 127 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जिससे इस बार वह आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में 1985 में 149 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया था, जो अब भी कायम है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जबरदस्त जीत की ओर बढ़ने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया और कहा कि राज्य की जनता ने चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को नकार दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार योगेश पटेल बृहस्पतिवार को गुजरात की आणंद विधानसभा सीट कांग्रेस से छीनने की दिशा में बढ़ते दिखे। पटेल ने 22वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार कांति सोढा परमार के मुकाबले 40 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है।

आणंद विश्व प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड ‘अमूल’ की धरती के रूप में जाना जाता है। कांग्रेस ने 25 साल के अंतराल के बाद वर्ष 2017 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। मौजूदा कांग्रेस विधायक परमार ने तीन नाकाम कोशिशों के बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पांच हजार से थोड़े अधिक मतों से जीत दर्ज की थी।

आणंद सीट से 15 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन असली मुकाबला परमार और पटेल में था। आणंद जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। आणंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,13,857 मतदाता हैं और इसके अंतर्गत आणंद, करमसंद और विद्यानगर नगरपालिका क्षेत्र समेत 14 गांव आते हैं। इन 14 गांवों में से पांच आणंद शहर के सीमावर्ती गांव हैं जो अब अर्ध शहरी केंद्र हैं।

तंबाकू, केला और शिमला मिर्च की खेती आणंद के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन है, जबकि विद्यानगर एक शिक्षा केंद्र है। चुनाव तिथि के ऐलान से पहले विद्यानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल रैली को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने आणंद में चुनाव प्रचार के दौरान भी एक रैली को संबोधित किया था जहां पांच दिसंबर को दूसरे चरण के दौरान लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा आणंद सीट से योगेश पटेल के नामांकन करने के दौरान खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल उनके साथ मौजूद रहे। एक स्थानीय नेता ने कहा, ‘‘यह परिणाम दिखाता है कि भाजपा ने कितनी गंभीरता से आणंद विधानसभा क्षेत्र को लिया क्योंकि पार्टी यह सीट कांग्रेस से छीनना चाहती थी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज