लाइव न्यूज़ :

गुजरात: चक्रवात 'बिपरजोय' के आने से पहले NDRF की टीम तैनात, अगले 24 घंटे में तेज होगा तूफान

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2023 17:46 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 'अत्यंत गंभीर' चक्रवाती तूफान के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद है और यह उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। 

Open in App
ठळक मुद्देIMD ने कहा- 'अत्यंत गंभीर' चक्रवाती तूफान के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीदवलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गयासमुद्र तट 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को शनिवार को गुजरात के वड़ोदरा में जारोड गांव के पास समुद्र तट पर चक्रवात 'बिपरजोय ' के आने से पहले तैनात कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 'अत्यंत गंभीर' चक्रवाती तूफान के अगले चौबीस घंटों में और तेज होने की उम्मीद है और यह उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। 

बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान 8 जून को गोवा के 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में पूर्व-मध्य अरब सागर और मुंबई के 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। जबकि इसके अगले दिन में पहले अरब सागर तट पर गुजरात के वलसाड में टिथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गईं।

चक्रवात को देखते हुए चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। समुद्र तट 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मछुआरों को भी समुद्र में नहीं जाने का निर्देश दिया गया है।

तहसीलदार टीसी पटेल, वलसाड ने एएनआई को बताया कि हमने 14 जून तक तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है और वे सभी वापस आ गए हैं। दरिया कंथन गांव में जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा और उनके लिए आश्रय की व्यवस्था की गई है।  

'बिपारजोय' नाम बांग्लादेश ने दिया है। आईएमडी के अनुसार, इस साल अरब सागर में पहले चक्रवात से राज्य के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रिया के अनुसार, बंदरगाहों को समुद्री क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम की आशंका होने पर "संकेत" फहराने की सलाह दी गई है। यह कदम जहाजों को सतर्क करने और समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करता है।

टॅग्स :गुजरातचक्रवाती तूफानएनडीआरएफभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज