लाइव न्यूज़ :

गुजरात: व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की हत्या की, आत्महत्या की कोशिश से पहले पत्नी पर भी जानलेवा हमला

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:16 IST

Open in App

गुजरात के अरावली जिले में एक घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पत्नी पर जानलेवा हमला करने के साथ ही उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला की हालत नाजुक है। यह घटना शुक्रवार रात मेघराज तालुका के रमाड गांव में हुई। इसारी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी जीवाभाई देदुन ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद रविवार को उसे हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी और के साथ संबंध में होने का शक था। शुक्रवार रात व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों (एक की उम्र ढाई साल और दूसरी की उम्र आठ साल) और नौ साल के एक बेटे को गांव के निकट स्थित एक बांध में फेंक दिया। शनिवार शाम में तीनों शव पानी से निकाले गए। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी ने बांध के निकट के एक पेड़ से कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया और एम्बुलेंस बुलाया। आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाज़ुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल